बॉलीवुड

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: शादी के लिए दिल्ली से रवाना हुए परी-राघव, इस दिन लेंगे 7 फेरे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 22, 2023, 11:14 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अब 24 सितंबर को दोनों की शादी होनी है।

Image

Parineeta Chopra and Raghav Chadha

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अब 24 सितंबर को दोनों की शादी होनी है। राघव और परिणीति की शादी राजस्थान के उदयपुर में होनी है, जिसके लिए अब दोनों कपल एक साथ दिल्ली एयरपोर्ट से आज सुबह की फ्लाइट से रवाना हो गए हैं। दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर दोनों ने सूफी नाइट का लुफ्त उठाया, जिसमें हरभजन सिंह और परिणीति चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा समेत कई सितारे नजर आए थे।

अब दोनों की शादी के फंक्शन उदयपुर में शुरू होने वाले हैं। परि और राघव की शादी की तस्वीरें देखने के लिए फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

उदयपुर के लिए रवाना हुए परिणीति-राघव

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई को सगाई की थी। जिसके बाद से ही दोनों एक साथ कई मौकों पर स्पॉट किए गए हैं। अब आखिरकार राघव और परिणीति एक दूसरे के होने जा रहे हैं। 24 सितंबर 2023 यानी रविवार को दोनों 7 फेरे लेंगे। परि और राघव की शादी करीबी दोस्तों और परिवार के बीच ही होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article