Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। कई दिनो से परिणीति और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों की सगाई खबरें भी आ रही हैं। पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि दोनों की सगाई दिल्ली में होने जा रही है। इसके लिए दोनों ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। अब हम अपनी रिपोर्ट में इन खबरों की सच्चाई बताने जा रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों की सगाई दिल्ली में होगी। इसके लिए दोनों ने ही 13 मई का दिन तय किया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए पॉलिटिकल और फिल्म इंडस्ट्री से करीब 150 लोगों इनवाइट किया गया है। लेकिन अभी तक दोनों की ही तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें, पिछले महीने 10 अप्रैल को उनकी सगाई की खबरें सामने आईं थी, लेकिन इन बातों पर किसी प्रकार की कोई हकीकत नहीं थी। राघव और परिणीति दोनों ही मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गई थीं।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर कर राघव और परिणीति के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मैं आप दोनों को बधाई देता हूं। इसके साथ ही मैं यह उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। इसके बाद हर तरफ खबरें थीं कि राघव और परिणीति ने सगाई कर ली है। वहीं, पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी।
