बॉलीवुड

Parineeti and Raghav Engagement: परिणीति- राघव की हुई सगाई, एक- दूसरे में खोया दिखा कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 09:00 PM IST

Parineeti and Raghav Engagement : परिणीति और राघव के लिए आज का दिन बेहद खास है। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच एक- दूसरे से सगाई कर ली है। फैंस कपल को सगाई की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें छाई हुई है।

Image

parineeti and raghav photos (credit pic: instagram)

Parineeti and Raghav Engagement : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) से सगाई कर ली है। कपल ने दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की। कपल ने परिवार के बीच में एक- दूसरे की रिंग पहनाई। इस सेरेमनी में करीब 150 मेहमान शामिल हुए थे। परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं। कपल की सगाई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे है। परिणीति और राघव की सगाई की रस्मे शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी थी। कपल की सगाई पंजाबी रीति- रिवाज के अनुसार हुई है। सगाई से पहले परिणीति और राघव के लिए अरदास की गई।

कपल की सगाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन सिंंह मान भी पहुंचे हैं। परिणीति और राघव की सगाई में नो फोन पॉलिसी है ताकि कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हो।

परिणीति और राघव चड्ढा की हुई सगाई

पिछले कई दिनों से परिणीति और राघव की सगाई की तैयारियां चल रही थी। सगाई से एक दिन पहले कपूरथला हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कपल की सगाई में सिंगर निसा शेट्टी भी पहुंची हैं। निसा ने पैपराजी को बताया था कि वो फंक्शन में रेट्रो, क्लासिक, डिस्को और पंजाबी सॉन्गस गाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे।

परिणीति और राघव ने अपने रिलेशनशिप को काफी सीक्रेट रखा था। कपल ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है। पिछले दिनों दोनों अक्सर साथ में स्पॉट हुए। परिणीति और राघव हाल ही में आईपीएल मैच देखने साथ में पहुंचे थे। स्टेडियम में फैंस ने परिणीति को देखने के बाद भाभी- भाभी के नारे लगाए थे। परिणीति और राघव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। परिणीति और राघव का परिवार एक- दूसरे को पहले से जानता है। दोनों ने लंदन में साथ में पढ़ाई की हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article