बॉलीवुड

परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया कब फ्लोर पर जाएगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2025, 01:39 PM IST

Paresh Rawal on Hera Pheri 3 Shooting: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बात करते नजर आए। परेश रावल ने इंटरव्यू के दौरान बताया की फिल्म की शूटिंग कब से शुरू हो सकती है।

Image

Hera Pheri 3 Shooting

Paresh Rawal on Hera Pheri 3 Shooting: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। परेश रावल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच परेश रावल ने फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू दिया है, जो काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू में परेश रावल फिल्म हेरा फेरी 3 से जुड़े एक बड़े अपडेट को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर क्या अपडेट दिया है।

कब से शुरू होगी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग

परेश रावल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की लीड रोल वाली फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। परेश रावल ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा कि 'हमारी कोशिश है कि ये फिल्म हेरा फेरी 3 पहले वाली फिल्मों से ज्यादा मजेदार हो। प्रियदर्शन (Priyadarshan) एक शानदार स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, और हम इसे 2026 में शुरू करेंगे।' इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) की भी तारीफ की।

कब रिलीज हो सकती है 'हेरा फेरी 3'

फिल्म हेरा फेरी 3 के शूटिंग अपडेट सामने आने के बाद अब मूवीज की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस इसको लेकर फिर चर्चा करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article