बॉलीवुड

Lakshadweep vs Maldives पर पंकज त्रिपाठी ने लगाई बॉलीवुड स्टार्स की क्लास, कहा- 'सिर्फ दिखावा करने के लिए मालदीव..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 12, 2024, 08:41 AM IST

Pankaj Tripathi on Lakshadweep vs Maldives: बॉलीवुड सितारो से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक हर कोई इन दिनों लक्षद्वीप बनान मालदीव की बहस में कूद पड़ा है। अब बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी इसपर अपनी राय रखी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Pankaj Tripathi on Maldives vs Lakshadweep

Pankaj Tripathi on Lakshadweep vs Maldives: बॉलीवुड सितारो से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक हर कोई इन दिनों लक्षद्वीप बनान मालदीव की बहस में कूद पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लक्षद्वीप ट्रिप के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड सितारों ने भी अब इस पर अपनी राय रखना शुरू कर दिया है। अक्षय कुमार, सलमान खान और रणवीर सिंह से लेकर अब हर कोई लक्षद्वीप घूमने और इंडिया को एक्सप्लोर करने की बात कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर अक्सर कई बॉलीवुड सितारे मालदीव में छुट्टियां मनाते नजर आते हैं। बीते कई सालों से यह ट्रेंड बॉलीवुड में रहा है।

सभी लोगों के मन में यह सवाल उठता था कि आखिर सभी सितारे मालदीव में ही हॉलिडे क्यों मनाना पसंद करते हैं। इसपर अब बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी से भी उनकी राय पूछी गई है। जिसपर उनका जवाब काफी वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

‘लोग मालदीव सिर्फ इसीलिए जाते हैं..’

पंकज त्रिपाठी से जब लक्षद्वीप और मालदीव को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने News18 को बताया, ‘लोग मालदीव सिर्फ शो ऑफ करने ही जाते हैं..’ इसी के साथ ही एक्टर लक्षद्वीप को एक्सप्लोर करने और अयोध्या मे राम मंदिर दर्शन करने को लेकर भी बात करते दिखे हैं। एक्टर ने जोर दिया कि सभी भारतीयों को पहले अपने देश की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए। बता दें कि बीते कई दिनों से लक्षद्वीप और मालदीव की बहस चर्चा में बनी हुई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article