Merry Christmas Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब आखिरकार आज 12 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर काफी हल्कि शुरुआत मिलने वाली है। यह शुरुआत इतनी हल्कि होने वाली है कि मेरी क्रिसमस बीते 10 सालो में कैटरीना कैफ की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। सोशल मीडिया पर श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस की काफी चर्चा भी हो रही है। इस फिल्म से पहले श्रीराम राघवन अंधाधुंध और बदलापुर जैसी जबरदस्त फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इसी वजह से फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर भी काफी हाइप है।
हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मेरी क्रिसमस कुछ खास करती नहीं दिख रही है। आइए फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Merry Christmas: फर्स्ट डे पर इतना कमाएगी मेरी क्रिसमस
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस को पहले दिन 2 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन मिलने वाला है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तो हो रही है, हालांकि फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलते नजर नहीं आ रहे हैं। कैटरीना और विजय की केमिस्ट्री की भी काफी चर्चा है। फिल्म में कैटरीना की एक्टिंग ने भी काफी सुर्खियां बटोर ली है। बताया जा रहा है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। जहां पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
