बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप को गैंग ऑफ वासेपुर के लिए जाना जाता है। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। गैंग्स ऑफ वासेपुर को कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में राजकुमार राव, पकंत्र त्रिपाठी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, मनोज बाजपेयी समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में कई दिलचस्प किरदार थे। लेकिन सुल्तान कुरैशी का किरदार लोगों को आज भी याद है। इस किरदार को पंकज त्रिपाठी ने प्ले किया था। लेकिन इस किरदार के लिए पहली च्वाइस पहले पकंज झा थे। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर तंज कसा है।
पंकज से पूछा गया कि क्या आपको गैंग्स ऑफ वासेपुर से पॉलिटिक्स की वजह से निकाला गया? अगर आप उस फिल्म का हिस्सा होते तो आपके करियर का ग्राफ कुछ और होता? एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे पॉलिटिक्स से कोई मतलब नहीं है। मेरे पीठ पीछे क्या चल रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर कोई मेरे पीठ पीछे ऐसा करता है तो वो कायर होता है। अगर हिम्मत है तो मेरे सामने करते।
पंकज ने अनुराग को बताया डरपोक और कमजोर
पंकज झा ने अनुराग कश्यप के साथ ब्लैक फ्राइड और गुलाल में काम किया है। एक्टर से पूछा गया कि क्या गैंग्स ऑफ वासेपुर से निकालने के बाद उनका और अनुराग कश्यप का रिश्ता प्रभावित हुआ। उन्होंने खुद को निर्देशक बनाने वाला एक्टर बताया और अनुराग को कमजोर और डरपोक बताया है। अनुराग के बारे में बात करते हुए कहा, जब सत्या और गुलाल जैसी फिल्में एक्टर्स बना सकती हैं तो ये फिल्में डायरेक्टर्स भी बनाती हैं। हालांकि मुझे बाद में पता चला कि निर्देशक के हालत खुद अच्छे नहीं थे। वो खुद इस प्रोजेक्ट में 36-36 काम कर रहे थे।
