Ajay Devgn's Rejected Movies: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन 2 अप्रैल को 57 साल के हो गए हैं। अजय देवगन इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। 'गोलमाल' सीरीज से लेकर अजय देवगन ने 'रेड' जैसी कई सीरियस फिल्में भी हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक किरदार को अजय देवगन बखूबी निभा चुके हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अजय देवगन ने रिजेक्ट कर दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'धूम' सबसे पहले अजय देवगन को ऑफर हुई थी। मगर यह मूवी करने से अजय देवगन ने मना कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान से पहले राहुल खन्ना की भूमिका के लिए अजय देवगन को मेकर्स लेना चाहते थे लेकिन अभिनेता यह मूवी नहीं की।
'करण अर्जुन' भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसे अजय देवगन ने रिजेक्ट कर दिया था। इस मूवी में अजय देवगन का रोल बाद में सलमान खान को मिल गया था।
'डर' मूवी में सनी देओल और जूही चावला अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान ने नेगेटिव रोल अदा किया था, जो अजय देवगन को ऑफर हुआ था।
महारावल रतन सिंह की भूमिका फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद कपूर ने अदा की थी। डेट्स ना होने के कारण अजय देवगन को यह मूवी रिजेक्ट करनी पड़ी थी।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह की भूमिका के लिए सबसे पहले अजय देवगन से संपर्क किया था। अभिनेता द्वारा फिल्म रिजेक्ट करने के बाद यह रणवीर सिंह की झोली में आ गिरी।