This Pakistani Actress Say No to Veer-Zara: यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर जारा' 2004 में रिलीज हुई थी। यह मूवी अपने टाइम की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। एक बार यह मूवी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही ही में एक जानी-मानी पाकिस्तानी की एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-जारा' का ऑफर मिला था। मगर एक्ट्रेस ने इस ब्लॉकबस्टर मूवी को करने से ठुकरा दिया था। तो चलिए जानते हैं नादिया जमील को मेकर्स ने फिल्म 'वीर-जारा' में किस एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया था।
इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी 'वीर-जारा'
नादिया जमील ने समीना पीरजादा के शो 'रिवाइंड विद समीना पीरजादा' के दौरान 'वीर-जारा' फिल्म ऑफर होने को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा इस मूवी में उन्हें लेना चाहते थे। शुरुआत फिल्म को लेकर प्लानिंग एकदम अलग थी। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और नादिया जमील के अहम रोल में होने की उम्मीद थीलेकिन बाद में फिल्म की कास्ट बदल गई। मेकर्स ने प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी को कास्ट किया। नादिया ने कहा कि जब इस मूवी का ऑफर उन्हें आया, तब वो प्रेग्नेंट थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। (इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की अफवाहों पर Sorab Bedi ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'वो मेरी मेंटर...')

Nadia Jamil
बताते चलें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म वीर-जारा' में नादिया जमील को रानी मुखर्जी वाला रोल ऑफर हुआ था। हालांकि उस समय नादिया अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही थीं और इसी कारण उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी। 'वीर-जारा' हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में से एक बन गई। इंटरव्यू के दौरान नादिया जमील ने पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने सफर और स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
