OMG2 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 थिएटर्स में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने सनी देओल की गदर 2 को कड़ी टक्कर दी है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है। फिल्म में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को बखूबी से दिखाया गया है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल है। ओह माय गार्ड में परेश रावल और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
जानें ओएमजी 2 का कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 3. 25 करोड़ की कमाई की। इससे पहले ओएमजी 2 ने शुक्रवार को 1.7 करोड़ की कमाई की। शनिवार को सिनेमाघरों में 49.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट देखने को मिली। फिल्म ने कुल मिलाकर 131. 37 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10. 40 करोड़ का बिजनेस किया था। मेकर्स फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। उन्हें उत्तरप्रदेश के सीतापुर में देखा गया था। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर की टाइगर श्रॉफ के साथ बड़े मियां छोटे मियां रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो सोराराई पोत्रू में राधिका मदान और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं।
