बॉलीवुड

शाहरुख खान के घर के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने मन्नत के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 27, 2023, 09:54 AM IST

शाहरुख खान के घर के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन करने पहुंचे थे। ये लोग किंग खान के ऑनलाइन गेमिंग और गैंबलिंग को प्रमोट करने की वजह से नाराज थे। उनका कहना था कि लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Image

Shahrukh Khan (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म जवान (Jawan) को लेकर चर्चा में है। एक्टर की फिल्म के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। किंग खान अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इसी बीच एक्टर के घर के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? ये लोग शाहरुख के गेमिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गैंबलिंग को प्रमोट करने से नाराज हैं। उनका कहना है कि इससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा।

पुलिस ने मन्नत के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

इस वजह से कुछ लोग एक्टर के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। ये प्रोटेस्ट अनटच इंडिया फाउंडेशन नाम की संस्थान ने किया था। हालांकि शाहरुख को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। एक्टर ने अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा। इस सेशन के दौरान एक्टर ने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। शाहरुख ने अपनी फिल्म जवान के ट्रेलर के बारे में भी बात की।

जवान अगले महीने 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनातारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोंगरा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article