बॉलीवुड

O Romeo Trailer Fan Review: आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे शाहिद के फैंस, देखें ट्वीट

O Romeo Trailer Fan Review: डायरेक्टर विशाल भारद्वाज द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ओर रोमियो का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसे कमाल का रिस्पांस मिल रहा है। वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज होने वाली ओ रोमियो में दर्शकों को एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त रोमांस भी देखने को मिलेगा।

Image

Image Source: Movie Poster

O Romeo Trailer Fan Review: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी स्टारर ओ रोमियो के फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों को चौंका दिया था, जिसके बाद इसके ट्रेलर का इंतजार होने लगा था। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज द्वारा बनाई गई ओ रोमियो का ट्रेलर चंद मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। कमाल के विजुअल्स, धमाकेदार गाने और तालियां बजाने को मजबूर करने वाले डायलॉग्स दर्शकों को बेचैन कर रहे हैं और हर कोई यही बोल रहा है कि ये फिल्म वैलेंटाइन वीक में नहीं बल्कि इसी हफ्ते रिलीज कर दो। (इसें भी पढ़ें: क्या सच में Dhurandhar 2 में गर्दा उड़ाएंगे Vicky Kaushal? सामने आई सच्चाई)

दर्शकों ने ओ रोमियो के ट्रेलर को दिया कमाल का रिएक्शन

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ रोमियो का ट्रेलर जब से सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है, तब से ही दर्शक इसे कमाल का रिएक्शन दे रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि लम्बे समय के बाद एक ऐसी मूवी आ रही है, जिसे वो थिएटर्स में ही देखना चाहते हैं। कई लोग तो अभी से ये भविष्यवाणी कर रहे हैं कि ये मूवी शाहिद कपूर की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर साबित होगी और 2026 में कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ेगी।

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "क्या कमाल की फिल्म आ रही है। ये मूवी तो बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देगी। शाहिद कपूर की वापसी पक्की है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "अगर गालिया देना आर्ट है तो हमारे शाहिद कपूर कमाल के आर्टिस्ट हैं।" फैंस फिल्म ओ रोमियो को जिस तरह का रिस्पांस दे रहे हैं, उससे साफ है कि ये मूवी दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली है।

O ROmeo (1)

O ROmeo (1)

O ROmeo

O ROmeo

साजिद नाडियाडवाला ने किया है निर्माण

निर्माता साजिद नाडियाडवाला यूं तो बिग मसाला एंटरटेनर्स का निर्माण करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वो समय-समय पर अपने बैनर तले कंटेंट बेस्ट मूवीज भी बनाते रहते हैं। शाहिद-विशाल की हैदर भी साजिद ने ही बनाई थी और ओ रोमियो का प्रोडक्शन भी साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हुआ है। भले ही ये फिल्म अलग तरह की लव स्टोरी पेश करने जा रही हो लेकिन इसका प्रोडक्शन वर्क कमाल का है। सीन्स को देखकर ऐसा लगता है कि साजिद नाडियाडवाला ने इसके बजट में कोई कमी नहीं रखी है, जिस कारण फाइनल प्रोडक्ट इतना कमाल का बना है। वैसे आपको फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article