Vicky Kaushal in Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा दिया है। मूवी ने दुनियाभर में ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। फिल्म 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। आज सुबह ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया था कि फिल्म में विक्की कौशल की एंट्री हो गई है। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल, रणवीर सिंह की मूवी में नहीं दिखाई देंगे। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
क्या धुरंधर 2 में दिखेंगे विक्की कौशल
एक अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल अपनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के किरदार को आदित्य धर की 'धुरंधर' के सीक्वल में दोहराएंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार यह बात पूरी तरह गलत है। फिल्म से बहुत करीबी सूत्र ने इस अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'विक्की कौशल और 'उरी' का 'धुरंधर' से कोई लेना-देना नहीं है। यह कहां से निकली, पता नहीं। हमें दूसरे पार्ट के लिए फैंस की उत्सुकता और एक्साइटमेंट समझ आता है। ये सिर्फ फैन-जनरेटेड अफवाहें और अंदाजे हैं। लेकिन मीडिया को ऐसी बेतुकी बातों को खबर की तरह रिपोर्ट नहीं करना चाहिए।'

pic credit- uri film
धुरंधर 2 का टीजर होगा खतरनाक
धुरंधर 2 के टीजर को लेकर कल एक अपडेट सामने आया था। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार टीजर को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है और इसकी लंबाई 1 मिनट 48 सेकंड है। टीजर छोटा और क्रिस्प रखा गया है, ताकि ज्यादा कंटेंट न खुल जाए। इस सर्टिफिकेट के बाद अब प्रमोशनल कैंपेन शुरू हो सकेगा। रिपोर्ट्स कहती हैं कि टीजर 'बॉर्डर 2' की थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ अटैच किया जाएगा, यानी दर्शक बड़े पर्दे पर इसे देख सकेंगे। मालूम हो कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है। इस मूवी को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।
