बॉलीवुड

Nysa Devgn ने अपने ही बॉडीगार्ड को मारी टक्कर, गाड़ी से उतरने के बाद हुआ Oops Moment

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 24, 2023, 08:49 AM IST

Nysa Devgn Oops moment: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी निसा देवगन आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। निसा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड से टकराती दिख रही है। सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Image

nysa devgn oops moment

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बार फिर ट्रोलर्स के हत्थे चंढ़ी निसा देवगन।
  • निसा देवगन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
  • अपने बॉडीगार्ड ये टकराती नजर आईं निसा देवगन।

Nysa Devgn Oops moment: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी निसा देवगन (Nysa Devgn) आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने डेब्यू से पहले ही निसा देवगन को हर कोई जानने लगा है। सोशल मीडिया पर वह आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं। कभी उनके रिवीलिंग कपड़ों के चलते तो कभी टूटी फूटी हिन्दी बोलने के टक्कर में ट्रोलर्स उन्हें आड़े हाथों लेते हैं। अब निसा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड से टकराती दिख रही है। वायरल वीडियो में गाड़ी से उतरते ही निसा पैपराजी को देखकर थोड़ा नर्वस नजर आती हैं, और जल्दबाजी में अपनी बॉडीगार्ड से टकरा जाती हैं। निसा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए निसा के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

निसा देवगन हुईं ट्रोलिंग का शिकार

इस वायरल वीडियो में निसा अपने बेस्ट ब्रेंड ओरहान अवात्रमणि उर्फ ओरी संग नजर आ रही हैं, वह अपने दोस्तों के साथ- डिनर करने के लिए बाहर आई थीं। इस बीच गाड़ी से निकलते ही पैपारजी उनकी फोटोज क्लिक करने लगते हैं, जिसके बाद निसा कुछ नर्वस हो जाती हैं, और जल्दी से वेन्यू के अंदर जाने की कोशिश करती हैं। इस बीच निसा देवगन अपने बॉडीगार्ड संग टकरा जाती है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद फैंस एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'ये लड़की कभी सही से नहीं चल सकती क्या?' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ये हमेशा नशे में ही रहती है?'

20 साल की हुईं निसा

हाल ही में निसा देवगन ने परिवार और दोस्तों संग अपना 20वां जन्मदिन मना है, निसा के जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन और काजोल ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर जमकर प्यार लुटाया था। हालांकि निसा देवगन ने अपना इंस्टा अकाउंट प्राइवेट कर रखा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article