Kangana ranaut on Amir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंडस्ट्री में कई लोगों के खिलाफ वह हमला बोलती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस में आमिर खान के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कंगना रनौत ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद अब कंगना रनौत और आमिर खान के बीच अनबन साफ हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के खिलाफ बायस्ड होने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के अनुसार ऋतिक रोशन के उनपर लीगल एक्शन लेने के बाद आमिर ने भी उनसे मूंह फेर लिया था। वो भी पूरी इंडस्ट्री की तरह कंगना के खिलाफ हो गए थे। कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।
‘आप तो मेंटर हुआ करते थे’
आमिर खान को लेकर बात करते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब कभी-कभी मुझे वो दिन याद आते हैं जब आमिर खान मेरे बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे, पता नहीं कहा गए वो दिन। ये बात तो तय हैं, उन्होंने मुझे मेंटर किया, मेरा करियर शेप किया, मेरी तारीफ की। लेकिन जैसे ही ऋतिक ने मेरे खिलाफ लीगल एक्शन लिया वैसे ही उनकी च्वाइस बिलकुल क्लियर थी, एक महिला के खिलाफ पूरी इंडस्ट्री।’ कंगना रनौत ने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते की एक फोटो डालते हुए ये कैप्शन लिखा है।
कंगना के सपोर्ट में फैंस
इस बीच सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की यह इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस का मानना है कि ऋतिक के साथ कॉन्ट्रोवर्सी के बाद इंडस्ट्री ने उन्हें अकेला कर दिया था। इस बीच कई फैंस का गुस्सा आमिर खान पर भी फूट रहा है। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह आइटम सॉन्ग के बारे में बात कर रही हैं, उन्होंने बताया था कि वह बीते 3-4 सालों में 6 आइटम सॉन्ग को मना कर चुकी हैं।
