बॉलीवुड

₹2400 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Sunny Leone के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, कर्नाटक CID करेगी पूछताछ

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 11, 2026, 01:01 PM IST

Sunny Leone CID Notice: एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। कर्नाटक CID ने सनी लियोनी को 2400 करोड़ रुपये के बड़े इन्वेस्टमेंट फ्रॉड मामले में नोटिस भेजा है।

Image

सनी लियोनी को मिला नोटिस (Image Source: Sunny Leone Instagram)

Sunny Leone CID Notice: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैा कभी सनी लियोनी का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस का कोई लुक लोगों का दिल लूट लेता है। इन सब के बीच सनी लियोनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कर्नाटक CID ने सनी लियोनी को 2400 करोड़ रुपये के बड़े इन्वेस्टमेंट फ्रॉड मामले में नोटिस भेजा है। इसके बाद अब सनी लियोनी की मुश्लिकें बढ़ती नजर आ रही है। सनी देओल का ये पूरा मामला साउथ की फिल्म चैंपियन (Champion) से जुड़ा हुआ है।।

सनी लियोनी को मिली नोटिस

एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सनी देओल की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक केस है जिसमें एक्ट्रेस को नोटिस मिला है। कर्नाटक के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने सनी लियोनी को ₹2,400 करोड़ के कथित 'शिवम एसोसिएट्स' इन्वेस्टमेंट फ्रॉड में नोटिस जारी किया है। CID ने एक्ट्रेस सनी लियोनी से उस रकम को लेकर जानकारी मांगी, जो उन्हें उस फिल्म के लिए मिला था जिसे स्कीम के मुख्य आरोपी ने प्रोड्यूस किया था। अधिकारियों ने साफ किया है कि ये नोटिस सिर्फ जरूरी पूछताछ के लिए है और इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि एक्ट्रेस ने कोई गलत काम किया है। सनी लियोनी की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Sunny Leone CID Notice

सनी लियोनी को मिला नोटिस (Image Source: Sunny Leone Instagram)

किस फिल्म से जुड़ा है मामला?

कर्नाटक की CID शिवम एसोसिएट्स और उसके प्रमोटर शिवानंद नीलन्नवर से जुड़े पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। नीलन्नवर पर आरोप है कि उन्होंने बिना इजाजत वाली इन्वेस्टमेंट और डिपॉजिट स्कीम के जरिए करीब 40,700 लोगों से पैसे जमा करवाए। CID के मुताबिक, नीलन्नवर ने 2023 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘चैंपियन’ प्रोड्यूस की थी। इसी फिल्म के गाने ‘डिंगारा बिल्लि नानू’ में सनी लियोनी ने स्पेशल परफॉर्मेंस दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए उन्हें लगभग ₹1 करोड़ की फीस मिली थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article