बॉलीवुड

Sunny Leone ने Urfi Javed संग दिए पोज तो चिल्ला उठे फैंस, Video देख बोले 'ये तो डबल धमाका...'

Urfi Javed and Sunny Leone posing together: अदाकारा उर्फी जावेद बीती रात ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स पर पहुंची थीं। जब उर्फी जावेद मीडिया को अपनी तस्वीरें दे रही थीं तभी वहां पर सनी लियोनी भी पहुंच गई। सनी लियोनी और उर्फी जावेद ने मीडिया को जमकर पोज दिए, जो तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही हैं।

Image

Sunny Leone ने Urfi Javed संग दिए पोज तो चिल्ला उठे फैंस, Video देख बोले 'ये तो डबल धमाका...'

Urfi Javed and Sunny Leone posing together: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा उर्फी जावेद बीती रात ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स पर शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। उर्फी जावेद ने ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स पर जमकर पोज दिए और लोगों का मन मोह लिया। उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। उर्फी जावेद जब मीडिया को पोज दे रही थीं, तब वहां पर सनी लियोनी भी पहुंच गई। सनी लियोनी ने उर्फी जावेद के साथ पोज दिए, जिन तस्वीरों को देखकर लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उर्फी-सनी का मिलन डबल धमाके से कम नहीं है।

फैंस को पसंद आ रहा है Sunny Leone-Urfi Javed का मिलन:

जब से उर्फी जावेद और सनी लियोनी की तस्वीरें इंटरनेट पर आई हैं, तब से ही लोग इन दोनों की तारीफ किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सनी लियोनी और उर्फी जावेद का मिलन डबल धमाका है, जिससे इंटरनेट हिल गया है। जहां सनी लियोनी व्हाइट रंग के गाउन में पहुंची थीं, वहीं उर्फी जावेद नीले रंग के स्टाइलिश टॉप में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद के इस टॉप की खास बात यह है कि इसमें उनका पूरा बदन दिखाई दे रहा है।

फैंस मेकर्स को दे रहे हैं इन्हें साथ लाने की सलाह:

जब से सनी लियोनी और उर्फी जावेद की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, तभी से फैंस मेकर्स से गुजारिश कर रहे हैं कि वो इन दोनों के साथ में कोई शो बनाएं। फैंस का कहना है कि सनी-उर्फी का ये शो लोगों के बीच आग लगा देगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article