बॉलीवुड

Nora Fatehi Accident: कार एक्सीडेंट में नोरा फतेही के सिर पर आई चोट, गाड़ी का हाल भी हुआ खराब

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 20, 2025, 10:23 PM IST

Nora Fatehi Car Accident: बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया। वह डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए सनबर्न फेस्टिवल 2025 की ओर जा रही थीं। रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी का हादसा हो गया। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया।

Image

Image Source: IMDb/ Zoom

Nora Fatehi Car Accident: बॉलीवुड की पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया। वह अमेरिकी मशहूर डीजे डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में पहुंचने के लिए जा रही थीं। कॉन्सर्ट वेन्यू की ओर जाते समय उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में नोरा को सिर पर हल्की चोट लगी है। शुक्र है कि चोट गंभीर नहीं है और वो खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद फैंस चिंतित हो गए और सोशल मीडिया पर नोरा के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोरा फतेही का हुआ एक्सीडेंट

एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह चिंता में डालने वाली है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया। वह डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए सनबर्न फेस्टिवल 2025 की ओर जा रही थीं। रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी का हादसा हो गया। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि नशे में धुत एक ड्राइवर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह सुनकर फैंस काफी चिंतित हो गए। हादसे के तुरंत बाद नोरा की टीम ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी जांच की। हादसे में नोरा को हल्की-फुल्की चोटें आईं। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी, लेकिन नोरा ने जिद पकड़ ली और काम पर लौट आईं। आज रात उन्होंने सनबर्न 2025 में धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी। फैंस उन्हें जल्दी रिकवर होने की दुआएं कर रहे हैं। इस खबर के साथ नोरा की कार की तस्वीर भी सामने आई है।

नोरा फतेही ने कई फिल्मों में किया है काम

एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा फतेही बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। नोरा के डांस के साथ-साथ उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जाता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article