Nora Fatehi on Bollywood Couples Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों को डांस मूव्स से अपना दीवाना बना लिया है। नोरा फतेही के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। नोरा फतेही ने कई फिल्मों में भी धांसू डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। अभी हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के साथ फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आई थी। नोरा फतेही की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस फिल्म के बाद नोरा फतेही अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। नोरा फतेही ने इस इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के कपल्स को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: नोरा को मिला प्यार में धोखा!
नोरा फतेही ने बॉलीवुड कपल्स पर कसा तंज
नोरा फतेही ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में बॉलीवुड के कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। नोरा फतेही ने बताया कि बॉलीवुड के कपल्स शादी क्यों करते हैं। नोरा ने कहा कि बॉलीवुड के कई कपल्स बस दिखावे के लिए शादी करते हैं। लोग अपनी पति और पत्नी का इस्तेमाल नेटवर्किंग के लिए और पैसे के लिए भी करते हैं। इसके लिए बॉलीवुड कपल्स किसी ऐसे से शादी कर लेते हैं जिस से वो प्यार भी नहीं करते हैं। ये बस फेम, पैसा और पावर के लिए होता है।
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहिए
नोरा फतेही ने इस बातचीत के दौरान बताया कि ये लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिला देते हैं। जिसके बाद इनकी लाइफ में उदासी छा जाती है। इसके बाद आपकी पर्सनल लाइफ, मेंटल हेल्थ और खुशी तीनों खत्म हो जाती है। फेम, पैसा और पावर पाने के लिए अपनी पूरी लाइफ बर्बाद करने पर लगे हुए हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
