टीवी मसाला

नोरा फतेही को प्यार में मिला धोखा, श्रीति का परफॉर्मेंस देखकर फूट- फूटकर रोने लगीं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2022, 09:21 PM IST

Nora Fatehi Emotional Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बड़ा पछताओगे गाने पर श्रीति झा को डांस करते हुए देखकर काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने इस दौरान अपने जीवन से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया।

Image

nora fatehi (credit pic: instagram)

Nora Fatehi Emotional Video: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। फिनाले वीक में सभी कंटेस्टेंट्स अपना शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सोशल मीडिया फैन पेज पर एक्ट्रेस श्रीति झा (Sriti Jha) के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में श्रीति ने नोरा फतेही (Nora Fatehi) के सॉन्ग बड़ा पछताओगे पर डांस किया। उनका परफॉर्मेंस देखकर नोरा फतेही रोने लगी। एक्ट्रेस इस शो को जज भी कर रही हैं। नोरा ने इस सॉन्ग को शूट करने के समय का अपना एक्सपीरियस शेयर किया।

उन्होंने बताया कि मैं जब इस सॉन्ग को शूट कर रही थी, तब अपनी पर्सनल लाइफ में इस तरह की चीजों से गुजर रही थी और इसलिए इस गाने से खुद को पूरी तरह से रिलेट कर पा रही थी। अपने इमोशन को शूटिंग के दौरान ला पा रही थी। नोरा फतेही का गाना बड़ा पछताओगे दिल टूटने और उसके बाद जो पछतावा होता है। उस पर बनाया गया है। श्रीति के डांस परफॉर्मेंस के दौरान भी नोरा काफी इमोशनल थीं।

श्रीति का डांस देखकर नोरा फतेही रोने लगीं

पछताओगे साल 2019 में रिलीज हुआ था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था और इसे जानी और बी प्राक ने लिखा था। नोरा के साथ इस सॉन्ग विक्की कौशल भी थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तों नोरा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी फिल्म थैंक गॉड में कैमियो रोल निभाया था। एक्ट्रेस जल्द रितेश देशमुख, जान अब्राहम और शहनाज गिल के साथ एक फिल्म में नजर आएगी।

आज झलक दिखला जा 10 का फिनाले है। फिनाले की रेस में रुबीना दिलैक, श्रीति झा, फैजल शेख, गुंजन सक्सेना, निशांत भट्ट, गश्मीर महाजान है। दर्शक इस बत को जानने के लिए बेहद उत्सुक है कि कौन बनेगा विनर। ज्यादातर दर्शकों को लगता है कि गश्मीर महाजान विनर हो सकते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article