Nora Fatehi on Car Accident: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में अमेरिकी मशहूर डीजे डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में पहुंचने के लिए जा रही थीं। एक्ट्रेस नोरा फतेही का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया। वह डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए सनबर्न फेस्टिवल 2025 की ओर जा रही थीं। रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी का हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉन्सर्ट वेन्यू की ओर जाते समय उनकी कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे के बाद नोरा फतेही के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस हादसे में नोरा को सिर पर हल्की चोट लगी है। इन सब के बीच अब नोरा फतेही ने इस घटना पर अपना पहला रिएक्शन दिया है।
नोरा फतेही ने दी घटना की जानकारी
एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह उनका अभी हाल ही में हुआ एक्सीडेंट है। इस घटना के बाद से हर किसी को नोरा फतेही के पहले रिएक्शन का इंतजार था, जो अब सामने आ गया है। नोरा फतेही ने कहा कि 'हाय गाइज मैं बस यहां आकर आपको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। हां, आज मेरे साथ एक बहुत गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। एक शख्स ने नशे में गाड़ी चलाई और मेरी कार को टक्कर मार दी। तेज टक्कर की वजह से कार के अंदर उछलकर इधर-उधर जा गिरी। मेरा सिर खिड़की से टकराया। लेकिन मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। बस कुछ छोटी चोटें, सूजन और हल्का कंक्शन है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। ये हादसा बहुत बुरा भी हो सकता था।'
यहां देखें नोरा फतेही का वीडियो
फैंस ने ली राहत की सांस
नोरा फतेही का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के परेशान फैंस ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि नोरा फतेही के साथ कल यानी 20 दिसंबर को ये हादसा हुआ था, जिसके बाद उनकी कार की तस्वीर भी सामने आई थी।
