बॉलीवुड

पाकिस्तान की इस नायाब गायिका ने ठुकरा दिया था इंदिरा गांधी का ये फरमान, राजीव गांधी की एक रिक्वेस्ट पर निकाले थे मीठे बोल

जानी-मानी पाकिस्तानी सिंगर नूर जहां अब इस दूनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके मुधर आवाज में गाए गए गाने और उनके किस्से आज भी अमर है। आज हम आपको नूर जहां का एक ऐसा किस्सा सुनाने वाले हैं, जिसे सुनकर आपको थोड़ी हैरान होगी, लेकिन उनकी बाते बिल्कुल सही लगेगी। आइए जानते हैं कि नूर ने एक बार इंदिरा गांधी को गाना सुनाने से इंकार क्यों कर दिया था।

Image

Indira Gandhi

बॉलीवुड में कई मशहूर सिंगर हुए हैं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज के चलते सीधे फैंस के दिलों में जगह बनाई। बॉलीवुड में कई पाकिस्तानी सिंगर भी काम कर चुके हैं। वहीं आज हम आपको एक ऐसी पाकिस्तानी सिंगर का किस्सा बताने वाले हैं, जिसे सुनकर आपको थोड़ी हैरानी भी होगी, लेकिन इनकी बाते दिल छू जाएगी। जानी-मानी पाकिस्तानी सिंगर नूर जहां ने एक बार इंदिरा गांधी के कहने पर गाना गाने से साफ इंकार कर दी थी, लेकिन राजीव गांधी के एक बार बोलने से नूर ने दो मीठे गाने गा दिए थे। आइए जानते हैं कि क्यों नूर ने इंदिरा गांधी को गाना सुनाने से मना किया था।

साल 2020 में पाकिस्तानी सिगंर नूर जहां की तीन बेटियां एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी मां के बारे में कई बातें बताई और तीनों इस दौरान काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थी। पॉडकास्ट के दौरान नूर की बेटी ने मां से जुड़ा एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि जब मां भारत गई, तो दिलीप कुमार मां से बोले थे कि आप 35 साल बाद भारत आईं हो। हम 35 सालों से आपका इंतजार कर रहे थे। उन्हें काफी ज्यादा इज्जत मिली थी।

सिंगर ने क्यों नहीं सुनाया था इंदिरा गांधी को गाना

बेटी ने एक किस्सा सुनाया कि जब मां इंदिरा गांधी से मिलने गई थी तो मैं उनके साथ थी। उस दौरान इंदिरा गांधी ने मां से एक गाना सुनाने की गुजारिश की, लेकिन मां ने गाना नहीं गाया। मां ने इंदिरा गांधी से कहा मैं आपकी मेहमान हूं, लेकिन जब राजीव गांधी पाकिस्तान आए तो नूर जहां से उनसे मुलाकात की। उस दौरान राजीव गांधी ने उनसे गाना गाने का अनुरोध किया। उस वक्त मां ने गाना गाया और एक नहीं बल्कि 2 गाने सुनाए और बोली आज आप हमारे मेहमान हैं। आज मैं आपको गाना सुनाउंगी। मां जानती थी कि किस समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

सिंगर के साथ-साथ एक्ट्रेस थी नूर

नूर जहां फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर थी। 2000 में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर काफी लोगों को बड़ा झटका लगा था। एक्ट्रेस ने 4 बेटियों को जन्म दिया था, लेकिन 2014 में उनकी एक बेटी का निधन हो गया था। वो भी एक बड़ी सिंगर थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article