बॉलीवुड

No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के बाद अब Varun Dhawan ने भी काटी फिल्म से कन्नी, मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें!

Varun Dhawan Makes Exit From No Entry 2: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपनी अपकमिंग मूवी 'नो एंट्री 2' के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाते नजर आएंगे। लेकिन पहले जहां दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से पैर पीछे खींचे थे तो वहीं अब वरुण धवन के मूवी से पीछे हटने की बात सामने आ रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम

Varun Dhawan Makes Exit From No Entry 2: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी मूवी 'नो एंट्री' से सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था। इस मूवी में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान जैसे कई सितारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं अब बोनी कपूर 'नो एंट्री 2' के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाते दिखाई देंगे। लेकिन मूवी के लिए जहां पहले दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर कास्ट हुए थे तो वहीं अब लग रहा है कि 'नो एंट्री 2' की कास्ट में जबरदस्त बदलाव होने वाला है। दरअसल, 'नो एंट्री 2' से जहां पहले दिलजीत दोसांझ ने अपने कदम पीछे खींच लिये थे तो वहीं अब एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के भी मूवी से पीछे हटने की बात सामने आ रही है।

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'नो एंट्री 2' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वरुण धवन (Varun Dhawan) ने मूवी से अपने पैर पीछे खींच लिये हैं। उन्होंने ये कदम अपने प्रोजेक्ट्स की तारीखों में हो रहे क्लैश के कारण उठाया है। सूत्रों ने वरुण धवन के बारे में बात करते हुए कहा, "वरुण 'नो एंट्री 2' के लिए बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन कथित तौर पर दिलजीत दोसांझ के मूवी से बाहर होने के बाद हालात बदल गए और चीजें थोड़ी उलझने लगीं। अभी के लिए वरुण धवन की डेट 'भेड़िया 2' के लिए लॉक हुई हैं। ऐसे में हम उनके लिए दूसरे मौकों की तलाश कर रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर अभी भी मूवी का हिस्सा हैं।"

बता दें कि 'नो एंट्री 2' से वरुण धवन (Varun Dhawan) की एग्जिट पर अभी तक मेकर्स या एक्टर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। 'नो एंट्री 2' के अलावा वरुण धवन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'भेड़िया 2', 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बॉर्डर 2' तक का नाम शामिल है। वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि 'नो एंट्री 2' का वरुण धवन हिस्सा बनते हैं या सच में पीछे हट जाते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article