Boney Kapoor React on Diljit Dosanjh's Exit: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉमेडी मूवी 'नो एंट्री' का सीक्वल लंबे समय से चर्चा में हैं। 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को मेकर्स ने कास्ट किया। बीते दिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किआ गया कि क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने फिल्म 'नो एंट्री 2' क छोड़ दिया है। 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के एग्जिट होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) भी खुद को रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए।
'नो एंट्री 2' से दिलजीत के बाहर होने की खबरों पर बोले बोनी कपूर
टाइम्स एंटरटेनमेंट से बात करते हुए 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबरों की बोनी कपूर ने सच्चाई बताई। निर्माता ने सबसे पहले क्रिएटिव डिफरेंस होने के दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा, 'डेट्स का इशू आ रहा है लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस होने जैसी कोई बात नहीं है। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। हम डेट्स के इशू को सोल्व करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'
'नो एंट्री 2' का निर्माण बोनी कपूर के बैनर तले ही किया जाएगा। यह 2005 की हिट कॉमेडी 'नो एंट्री' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'नो एंट्री 2' है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप 6 हसीनाएं नजर आएंगी। फिल्म को ग्रीस में शूट किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करते नजर आएंगे। फैन्स भी 'नो एंट्री 2' में वरुण, अर्जुन और दिलजीत की तिकड़ी को देखने के लिए बेताब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'नो एंट्री 2' से पहले अनीस बज्मी ने सुपरहिट मूवी 'भूल भुलैया 3' को डायरेक्ट किया था।
