बॉलीवुड

Nita Ambani ने की पोते-पोती के साथ एंट्री, ऐसे हुआ Isha Ambani के बच्चों का ग्रैंड वेलकम

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 04:45 PM IST

Nita Ambani welcome Isha Ambani's twins: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी नाना नानी बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। नीता अंबानी ने बेबी को गोद में उठाया हुआ है। उनकी नजरें बेबी के फेस से नहीं हट रही थीं। मीडिया के साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की।

Image

tina ambani

Isha Ambani twins in Mumbai: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी, ईशा अंबानी ने हाल ही लॉस एंजेलेस में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। अब आखिरकार ईशा पहली बार अपने ट्विंस को लेकर इंडिया आई हैं। पूरा अंबानी परिवार इस दौरान ईशा अंबानी और बच्चों के स्वागत के लिए पहुंचा। एयरपोर्ट पर ही सभी ने ईशा का ग्रैंड वेलकम किया। इसके बाद में पीरामल परिवार ने भी ईशा का भव्य स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर आनंद और ईशा का पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ।

सामने आई तस्वीरों में आप नाना-नानी की खुशी साफ देख सकते हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी नाना नानी बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। नीता अंबानी ने बेबी को गोद में उठाया हुआ है। उनकी नजरें बेबी के फेस से नहीं हट रही थीं। मीडिया के साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। एयरपोर्ट पर नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और उनके दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी भी साथ में दिखे। दोनों पहली बार मामा बने हैं।

व्हाइट ट्राउजर और प्लोरल शर्ट पहने नीता अंबानी काफी स्मार्ट लग रहीं थीं। इस दौरान नीता अंबानी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वहीं मुकेश अंबानी ब्लू जैकेट पहने दिखे। फैंस भी ईशा अंबानी के बच्चों की एक झलक देखने के लिए बेकरार दिखे। इस दौरान नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने मीडिया के साथ ये खुशी के पल साझा किए।

आपको बता दें, 19 नवंबर, 2022 को ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से शादी की थी। शादी के बाद पहली बार ईशा अंबानी ने दो खूबसूरत बच्चों, एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article