बॉलीवुड

Nirmal Kapoor Last Rites: निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंची करीना और करिश्मा कपूर, गौरी खान भी आईं नजर

Kareena-Karishma Kapoor at Nirmal Kapoor Funreal: अनिल कपूर ( Anil kapoor) की मां निर्मल कपूर ( Nirmal Kapoor ) आज पंचतत्व में विलीन हो गई। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स का तांता लगा रहा। करीना कपूर से लेकर गौरी खान तक को यहाँ स्पॉट किया गया। आइए आपको बताते हैं और कौन-कौन नजर आया।

Image

Kareena-Karishma Kapoor at Nirmal Kapoor Funreal

Kareena-Karishma Kapoor at Nirmal Kapoor Funreal: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर( Anil Kapoor) की माता निर्मल कपूर( Nirmal Kapoor) का बीती रात शुक्रवार को निधन हो गया। आज दिन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए स्टार्स की भीड़ उमड़ रही थी। सोनम कपूर( Sonam Kapoor) -जाह्नवी कपूर( Janhvi Kapoor ) और कपूर परिवार का हर व्यक्ति उनके अंतिम संस्कार में नजर आए। अब शाम को करीना और करिश्मा कपूर भी नम आंखें लेकर पहुंची। दोनों एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया।

हाल ही में सामने आए पैपराजी वीडियो में करीना कपूर( Kareena Kapoor ) और करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor ) को साथ में देखा जा सकता है। दोनों एक्ट्रेस निर्मल कपूर ( Nirmal Kapoor ) को आखिरी अलविदा कहने पहुंची। करीना कपूर और करिश्मा एक साथ गाड़ी में आई थी, दोनों बहनों के चेहरे पर उदासी की झलक साफ देखी जा सकती है।

अभिनेत्री रानी मुखर्जी, जिन्होंने नायक और कलकत्ता मेल जैसी फिल्मों में अनिल कपूर के साथ काम किया है, भी अनिल के घर पहुंचीं। उनके साथ मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी थीं। इसी के साथ फराह खान और गौरी खान को भी स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स कपूर परिवार का दुख बांटने आई थी।

बात करें निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा की तो बोनी कपूर ने फैंस के साथ साझा किया है "प्रार्थना सभा 5 मई 2025 को निर्मल सुरिंदर कपूर (27 सितंबर 1934- 2 मई 2025) की याद में, एक अच्छे जीवन के सम्मान के लिए प्रार्थना में हमारे साथ जुड़ें।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article