बॉलीवुड

'Vedaa' की असफलता के लिए Nikkhil Advani ने 'स्त्री 2' को ठहराया जिम्मेदार, बोले 'रिलीज डेट को बदला जा...'

Nikkhil Advani on Vedaa Failed to perform: साल 2024 में 15 अगस्त के दिन जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। 'वेदा' के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने फिल्म ने फ्लॉप होने का कारण अब श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' को बताया है।

Image

Nikkhil Advani on Vedaa Failed to Perform on Box office

Nikkhil Advani on Vedaa Failed to perform: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर मूवी 'वेदा' (Vedaa) 15 अगस्त के दिन रिलीज ही थी। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ लीड रोल में अभिषेक बनार्जी और शरवरी नजर आई थीं। फिल्म क्रिटिक और ऑडियंस की ओर से इसे शानदार रिव्यू भी मिले थे लेकिन 'वेदा' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल नहीं रही। 'वेदा' के असफल बॉक्स ऑफिस पर इसके डायरेक्टर निखिल आडवाणी (Nikkhil Advani) ने अब श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' (Stree 2) को जिम्मेदार ठहराया है।

पीटीआई से बात करते हुए निखिल आडवाणी ने कहा कि 'वेदा' ने फिल्म 'स्त्री 2' के साथ 15 अगस्त के दिन बड़े परदे पर दस्तक दी थी। निखिल आडवाणी ने यह भी कहा कि जब किसी ने उनसे पूछा कि जॉन अब्राहम स्टारर में क्या ऐसा बदलाव किया जाता ताकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस धांसू कमाई कर पाती? निर्देशक ने कहा, 'मैं सिर्फ यह बदलना चाहता कि स्त्री 2 एक अच्छी मूवी नहीं थी।' निखिल आडवाणी के बयान से ऐसा लग रहा है कि 'स्त्री 2' की वजह से 'वेदा' का बॉक्स ऑफिस प्रभावित हुआ था।

बताते चलें निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेदा' के साथ अमर कौशिक की मूवी 'स्त्री 2' ही नहीं अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी रिलीज हुई थी। 15 अगस्त के तीनों फिल्मों का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हिल गए थे। हालांकि 'वेदा' और 'खेल खेल में' को अकेले ही 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मात देकर 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article