बॉलीवुड

सैफ अली खान की हीरोइन निकिता दत्ता हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस की मां भी हुई संक्रमित

Nikita Dutta tests positive: निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटिव हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। अब फैंस को एक्ट्रेस की चिंता हो रही है। निकिता दत्ता के साथ-साथ उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है, जिसे सुनने के बाद फैंस परेशान हो रहे हैं।

Image

Nikita Dutta tests positive

Nikita Dutta tests positive: निकिता दत्ता कोरोना पॉजिटिव हो गई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। हाल ही में एक्ट्रेस सैफ अली खान के साथ ज्वेल थीफ में नजर आईं थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां भी कोविड-19 के लिए संक्रमित हो गई है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से निकिता ने लोगों से सुरक्षित रहने की गुजारिश की है।

हाल ही में निकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी रिपोर्ट का एक स्नैपशॉट शेयर किया है और लिखा, "कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है। उम्मीद है कि यह बिन बुलाया मेहमान लंबे समय तक नहीं रहेगा। इस छोटे से क्वारंटीन के बाद मिलते हैं। सभी सुरक्षित रहें।"

बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर भी कोविड पॉजेटिव

रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस को अभी हल्के लक्षण महसूस हुए है और वह घर पर ही क्वारंटीन हैं। बता दें निकिता से पहले, बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर को भी कोविड-19 हो गया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- "नमस्ते मैं कोविड के लिए पॉजेटिव पाई गई हूं। सुरक्षित रहें और अपने मास्क पहनें।

इन फिल्मों का बनी हिस्सा

निकिता ने 2014 में बॉलीवुड फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से अपने करियर की शुरुआत की थी । फिल्मों के अलावा उन्होंने ड्रीम गर्ल- एक लड़की दीवानी सी से टेलीविजन की दुनिया में भी कदम रखा था। हाल ही में एक्ट्रेस खाकी: द बिहार चैप्टर , द वेकिंग ऑफ ए नेशन सहित कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया है। निकिता कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित ज्वेल थीफ का हिस्सा है। एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स फ़िल्म में फराह का किरदार निभाया था, जो 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article