बॉलीवुड

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं कैटरीना कैफ, बेटे को लेकर पहुंचीं घर, वीडियो हुआ वायरल

Katrina Kaif Heads Home With Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंट्स बन गए हैं। 7 नवंबर को कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया था। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल से अब घर रवाना हो गई हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Katrina Kaif Heads Home With Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर के दिन एक बेटे को जन्म दिया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पेरेंट्स बनने की जानकारी फैन्स के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शेयर की थी। जैसा की अब कैटरीना कैफ मां बन चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से कैटरीना कैफ और उनका बेटा हॉस्पिटल में एडमिट थे। मगर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबकि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद कैटरीना कैफ अब अपने घर के लिए रवाना हो गई हैं। हॉस्पिटल के बाहर से एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

हॉस्पिटल से घर के लिए रवाना हुईं कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ को थोड़ी देर पहले हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया। कैटरीना काफी अब अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद घर की ओर निकल चुकी हैं। घर जाते हुए कैटरीना कैफ का यह वीडियो सोशल मीडिया बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह बात अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है कि कैटरीना कैफ के साथ उनके पति विक्की कौशल भी थे या नहीं। फैन्स अभी भी कैटरीना कैफ को मां बनने के लिए बधाई दे रहे हैं।

साल 2025 में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक-साथ जल्द पेरेंट्स बनने की बड़ी घोषणा की थी। 7 नवंबर के दिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बन गए हैं। बताते चलें कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर, 2021 को शादी की थी। इस कपल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट बरवारा स्थित सिक्स सेंसेस रिसॉर्ट में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों के बीच शादी की थी। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे थे। कैटरीना कैफ का यह जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस एक बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article