बॉलीवुड

अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख खान पर भड़के थे नील नितिन मुकेश, सालों बाद कहा-"सीनियर से ऐसा नहीं कहना..."

नील नितिन मुकेश ने 2009 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के एक वायरल क्लिप पर सफाई दी है। वायरल वीडियो में उन्होंने शाहरुख खान को 'शट अप' कहा था। उन्होंने शाहरुख के प्रति अपने सम्मान के बारे में बात की और बताया कि इस पल को गलत तरीके से पेश किया गया। नील ने अपने परिवार की विरासत को लेकर भी बातें कही है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Image

Neil Nitin Mukesh

नील नितिन मुकेश और शाहरुख खान के 2009 के फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नील नितिन मुकेश ने अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख खान को "शट अप" कहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने नील नितिन मुकेश को जमकर ट्रोल किया था। अब सालों बाद नील नितिन मुकेश ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

कई लोगों ने नील नितिन मुकेश का सपोर्ट किया था और कहा था कि शाहरुख खान ने नील नितिन मुकेश के नाम का मजाक बनाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नील नितिन मुकेश ने इसपर बातें कही है। जब शाहरुख के साथ हुई घटना के बारे में पूछा गया तो नील ने कहा, "मेरा सिंपल सा मनाना है मैं शाहरुख को पसंद करता हूं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं अपने सीनियर्स को कभी 'शट अप' नहीं कहूंगा, लेकिन यह एक शो था और वहां बहुत सारी चीजें चल रही थीं। वह बातचीत पूरी तरह से अलग है और मैं उसके बारे में बात भी नहीं कर रहा हूं।"

मुझे पता है कि मेरे दादा कौन हैं

नील नितिन मुकेश ने कहा कि वह अपने परिवार की विरासत को सभी को नहीं समझा सकते हैं, उन्होंने कहा, "लेकिन अगर आज लोग यह कहते हैं, अगर मैं अपने माता-पिता, अपने दादा के नाम के प्रति अपनी भावनाओं को रखना चाहता हूं, तो मैं सभी को यह कैसे समझा सकता हूं? मैं इसे समझता हूं, मेरा परिवार इसे समझता है, और यह मेरे लिए पर्याप्त से अधिक है। अगर वे मजाक करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दें। आप नील नितिन मुकेश नहीं हैं। आपके पास ऐसी कोई विरासत नहीं है, इसलिए आप इसका मजाक उड़ाएंगे। मुझे गर्व है कि हम 'मुकेश के 100 साल' का जश्न मना रहे हैं। मुझे पता है कि मेरे दादा कौन हैं।"

कहां से शुरू हुआ था विवाद

2009 के फिल्मफेयर अवार्ड्स के दौरान, शाहरुख खान ने नील नितिन मुकेश से उनके "तीन नामों" के बारे में पूछा था। उन्होंने मजाक में कहा, "नील नितिन मुकेश, भैया सरनेम कहां पर है? सारे के सारे फर्स्ट नेम्स हैं? तुम्हारे पास सरनेम क्यों नहीं है?

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article