बॉलीवुड

नील नितिन मुकेश ने फिल्म इंडस्ट्री को बताया टॉक्सिक, कहा- यह लोग एक-दूसरे की हार का जश्न मनाते हैं

Neil Nitin Mukesh call Industry is Toxic: अभिनेता नील नितिन मुकेश इन दिनों अपनी वेब सीरीज है जुनून को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नील ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई को उजागर किया। उन्होंने इस इंडस्ट्री को टॉक्सिक बताया। अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए नितिन ने बताया कि मुझे लोगों ने यहाँ पर अजीब सलाह दी थी।

Image

Neil Nitin Mukesh call Industry is Toxic

Neil Nitin Mukesh call Industry is Toxic: बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ( Neil Nitin Mukesh) इन दिनों इंडस्ट्री से दूर हैं। फिल्म जॉनी गद्दार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर ने अचानक इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था जिसके बाद वह मानो गायब हो गए। अब नितिन अपनी वेब सीरीज "है जुनून" को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में नील एक इंटरव्यू में नजर आए जहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की। नील ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि ये इंडस्ट्री टॉक्सिक है। यहां टिके रहना बहुत मुश्किल है। अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए नितिन ने बताया कि मुझे लोगों ने यहाँ पर अजीब सलाह दी थी।

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड को टॉक्सिक कहा और बताया कि यहां पर टिके रहना बहुत ही मुश्किल है। यहां आपके काम की तारीफ नहीं होती। यहां पर लोग एक-दूसरे की असफलता का जश्न मनाते हैं। एक्टर ने बताया कि मुझे किसी ने सलाह दी थी कि कभी ब्रेक मत लेना, अगर ब्रेक लिया तो आपको दोबारा काम मिलने में परेशानी होगी। मैं इस बात से बहुत डर गया था। मेरी पहली फिल्म जॉनी गद्दार अटक गई थी। कभी-कभी आपको एहसास नहीं होता कि आपका ब्रेक आपको सेल्फ डाउट में जाता है, जो आपने खुद नहीं डाला है। दूसरों ने आपके अंदर डाला है। लोग ऐसी बातें कहते हैं कि तुम यह नहीं कर पाओगे। यह एक ऐसी बात है जो आप लगातार सुनते रहेंगे, और मैंने इसे कई बार सुना है।

ऐसा होता है, और यह एकदम टॉक्सिक हो जाता है। मैंने ऐसा बहुत बार देखा है, और मैं अभी भी ऐसा बहुत बार देखता हूं। मेरे लिए, यह इंडस्ट्री मेरे परिवार की तरह है, कम से कम मुझे तो ऐसा लगता था। अगर मैं किसी के साथ काम करता हूँ या काम करने की उम्मीद करता हूँ, तो क्या हम सभी एक ही बिरादरी का हिस्सा नहीं हैं?

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article