बॉलीवुड

"घर पर रहने से डरती...", Rishi Kapoor की मौत के बाद शराब में डूबने लगी थीं Neetu Kapoor

अदाकारा नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की मृत्यु के बारे में बात करते हुए बताया है कि वो अपने ही घर में रहने से डरती थीं। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो वो थेरेपिस्ट के पास भी गईं।

Image

Neetu Kapoor opens up on Rishi Kapoor's Death

बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर ने साल 2020 में अपने पति और सुपरस्टार ऋषि कपूर को खो दिया था। लगभग 40 सालों तक नीतू कपूर के साथ रहे ऋषि कपूर कैंसर जैसी बीमारी के चलते उन्हें छोड़कर चल बसे। नीतू कपूर ने सोहा अली खान को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में पति ऋषि कपूर की मौत के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि एक वक्त वो खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगी थीं। उस दौरान उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और वो घर पर रहने तक से डरने लगी थीं। अकेलेपन से लड़ने के लिए नीतू कपूर ने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया था, जिसकी उन्हें आदत लगने लगी थी। जैसे ही नीतू कपूर को अहसास हुआ कि वो खुद के साथ गलत कर रही हैं, उन्होंने तुरंत डॉक्टर से बात की। (ये भी पढ़ें: Awarapan 2 को मिला मालदार डिस्ट्रीब्यूटर, Lahore 1947 के भी छूट जाएंगे पसीने)

Rishi Kapoor की मौत के बाद Neetu Kapoor को लग गई थी शराब की लत

नीतू कपूर ने बताया, "जब ऋषि की मृत्यु हुई, तब मैं बहुत परेशान रहने लगी। मुझे लोगों ने थेरेपिस्ट के पास जाने की सलाह दी। मैंने लोगों की बात मानी और थेरेपिस्ट से मिली लेकिन मुझे लगता था कि जब तक मैं खुद से मजबूत नहीं हो जाती हूं, कोई दूसरा मेरी क्या मदद कर पाएगा।"(ये भी पढ़ें: Stars Spotted Today: सादगी भरे लुक में हसीन लगीं कियारा आडवाणी, बेटी राशा संग नजर आईं रवीना टंडन)

Neetu Kapoor on Rishi Kapoor Death

Neetu Kapoor on Rishi Kapoor Death

नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने दोबारा काम करना ही इसलिए शुरू किया ताकि वो खुद में भरोसा जगा पाएं। नीतू कपूर के अनुसार, "जब मैंने ये देखा कि मैं बहुत कमजोर पड़ने लगी हूं तो मैंने दोबारा काम करने का फैसला लिया। ऋषि जी की मौत के बाद मैंने जुग जुग जियो की। मैंने इंडियन आइडल जैसे शोज पर जाना शुरू किया। इससे मुझे खुद पर कॉन्फिडेंस आने लगा।"

"मुझे दोबारा काम करता देख लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया कि ऋषि कपूर की मौत के बाद ये फिल्मों में काम करने लगी है। इसे मौत का दुख नहीं है... ये बातें मुझे बहुत परेशान करती थीं। लोगों को पता भी नहीं था कि मैंने दोबारा काम करना क्यों शुरू किया।" नीतू कपूर ने बताया कि जुग जुग जियो शुरू करने से पहले वो काफी नर्वस थीं और शॉट देने से पहले कांपने लगती थीं। नीतू कपूर के अनुसार 70-80 फिल्में करने के बाद भी उन्हें डर लगता था लेकिन वक्त के साथ चीजें ठीक हुईं और अब वो पहसे से बेहतर हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article