बॉलीवुड

नीतू कपूर ने बहूरानी आलिया पर लुटाया प्यार, ननद रिद्धिमा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2023, 02:43 PM IST

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के जन्मदिन पर दोस्त और परिवार के सदस्य उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर ने अपनी बहूरानी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दीं। नीतू ने आलिया की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

neetu kapoor and alia bhatt (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक्ट्रेस को सेलेब्स से लेकर फैंस तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बहूरानी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। एक्ट्रेस ने आलिया की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा है। नीतू का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फोटो में आलिया ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे बहूरानी। सिर्फ प्यार और ज्यादा प्यार। आलिया को रणबीर कपूर की बहन रिद्धमा कपूर साहनी ने भी खास अंदाज में बधाई दी। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर आलिया की फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दीं। एक्ट्रेस की ननद ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलू।

आलिया पर सास ने लुटाया प्यार

alia bhatt (1)

alia bhatt

रणबीर और आलिया ने पिछले साल 2022 में शादी की थी। कपल पिछले साल ही पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 6 नवंबर को बेटी राहा को जन्मदिन दिया था। एक्ट्रेस का ये बर्थडे उनके लिए बहुत स्पेशल है। कपल अपने इस नए फेस को काफी एन्जॉय कर रहा है। रणबीर कपूर ने तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान बताया कि उनकी बेटी राहा बिल्कुल उनकी तरह है क्योंकि वो घर में दो आलिया को साथ में नहीं झेल सकते हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया फिल्मों में जल्द वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ लीड रोल में है। आलिया की सास नीतू कपूर हाल ही में वरुण कियारा के साथ जुगजुग जियो में नजर आई थी। एक्ट्रेस जल्द सनी कौशल के साथ दिखाई देंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article