बॉलीवुड

Nayi Naveli: नए अवतार के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी यामी गौतम, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 8, 2026, 01:32 PM IST

Yami Gautam New Movie: बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इस बार यामी गौतम एकदम नए अवतार में नजर आएंगी। यामी गौतम ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड के इस फेमस डायरेक्टर से हाथ मिलाया है।

Image

Image Source: IMDb

Yami Gautam New Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यामी गौतम की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच अब यामी गौतम की नाम एक और धांसू फिल्म से जुड़ रहा है। यामी गौतम इस बार बॉलीवुड के इस फेमस डायरेक्टर के साथ काम करने जा रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं यामी गौतम के हाथ किस डायरेक्टर की फिल्म लगी है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

इस डायरेक्टर संग काम करने जा रही हैं यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह उनकी कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं बल्कि एक अपकमिंग फिल्म है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, यामी गौतम एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म नई नवेली (Nayi Naveli) में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। यह फिल्म आनंद एल राय (Aanand L Rai) की कंपनी कलर येलो प्रोडक्शंस बना रही है। फिल्म की कहानी भारतीय लोककथाओं से प्रेरित है, जिसमें डर और हंसी का मजेदार मिक्स होगा। शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। यामी गौतम की यह फिल्म फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि वो ज्यादातर सीरियस रोल्स में नजर आती रही हैं। अब हॉरर-कॉमेडी में उनका नया अवतार देखने को मिलेगा। फैंस इस अनोखी जोड़ी और कहानी को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘नई नवेली’ के लिए फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं।

'हक' से मचाया धमाल

यामी गौतम इस फिल्म के अलावा 'हक (Haq)' को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। यामी गौतम की ये फिल्म बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। फिल्म में यामी गौतम के साथ-साथ बॉलीवुड के जाने-माने स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी अहम रोल में है। यामी गौतम और आनंद एल राय की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article