बॉलीवुड

बच्चन परिवार में नहीं होता किसी भी तरह का झड़गा, नव्या नवेली नंदा ने खोले ननिहाल के सारे राज

Navya Naveli Nanda talk about Bachchan Family: नव्या का कहना है कि जो माहौल उनके पॉडकास्ट में दिखता है, वही उनके असली जीवन का हिस्सा भी है। हम सभी घरवाले कुछ इस तरह से रहते हुए भी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। अपनी बातचीत में नव्या ने आरध्या का भी जिक्र किया।

Image

Image Source: X

Navya Naveli Nanda talk about Bachchan Family: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कुछ समय पहले अपना एक पॉडकास्ट चैनल शुरू किया था। इस शो में नव्या के साथ उनकी नानी जया बच्चन और उनकी मां श्वेता बच्चन नजर आती थी। ये तीनों मिलकर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करती थी। हालांकि इस पॉडकास्ट में तीनों के बीच बहस भी हो जाया करती थी। जिसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जाता था। हाल ही में नव्या नंदा ने बताया कि उनके घर में झड़गा कभी न्ही होता है। घर के बड़े से लेकर सबसे छोटे सदस्य के बर्ताव के बारे में नव्या ने बताया।

मोजो स्टोरी के साथ एक खुली बातचीत में नव्या नवेली नंदा( Navya Naveli Nanda) ने अपने नाना-नानी और परिवार से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके नाना अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) और नानी जया बच्चन( Jaya Bachchan) उनके जीवन पर काफी प्रभाव किया है। नव्या ने कहा, “मैंने बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ बहुत वक्त बिताया है, और आज भी साथ रहती हूँ। यह आजकल के युवाओं में बहुत कम देखने को मिलता है। हम आपस में झगड़ते नहीं हैं, बल्कि कई मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। हमारी बातचीत में हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।”

पॉडकास्ट में होती है बहस

नव्या का कहना है कि जो माहौल उनके पॉडकास्ट में दिखता है, वही उनके असली जीवन का हिस्सा भी है। उन्होंने बताया, “जो भी हमारा पॉडकास्ट देखता है, जानता है कि उसमें अक्सर असहमति या बहस होती है। लेकिन इसके बावजूद हमारे बीच कोई टकराव नहीं होता, क्योंकि हमारे मूल्य और संस्कार हमें जोड़े रखते हैं। यही मूल्य हमारे परिवार की पहचान हैं।”

नव्या ने बताया कि उनके परिवार की सबसे बड़ी ताकत आपसी सम्मान है। “हम सभी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं — चाहे वो मेरे नाना-नानी हों या मेरी छोटी बहन आराध्या बच्चन। हमारे लिए सम्मान सिर्फ रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे काम, हमारी सोच और हमारी जड़ों के प्रति भी है,”।अपनी परवरिश पर बात करते हुए नव्या ने माना कि अब उन्हें समझ आता है कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कितना कुछ किया। “अब जब मैं बड़ी हो गई हूँ, तो महसूस करती हूँ कि मेरे माता-पिता ने मेरी परवरिश में बहुत समय और प्यार लगाया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article