Naagzilla Movie Announcement: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी नई फिल्म नागजिला (NaagZilla Movie) का ऐलान कर दिया है, जिसका निर्माण करण जौहर के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म नागजिला का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए कार्तिक आर्यन ने बताया है कि वो 14 अगस्त 2026 के दिन थिएटर में अपना फन फैलाते हुए नजर आएंगे। फिल्म नागजिला का डायरेक्टर मृगदीप सिंग लांबा कर रहे हैं, जो फुकरे जैसी सफल फिल्म सीरीज बना चुके हैं। आप कार्तिक आर्यन, करण जौहर और मृगदीप सिंह लांबा की नागजिला का मोशन पोस्टर नीचे देख सकते हैं:
कार्तिक आर्यन पहली दफा निभाएंगे सुपरनैचुरल किरदार
कार्तिक आर्यन ने अपने सालों लम्बे सफल फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभाएं हैं। इन किरदारों में से दर्शकों ने कार्तिक आर्यन को कॉमेडी रोल्स में सबसे ज्यादा पसंद किया है। यह पहला मौका है जब कार्तिक आर्यन किसी फिल्म में सुपरनैचुरल किरदार प्ले करते दिखेंगे। मृगदीप सिंह लांबा ने जिस तरह से नागजिला का मोशन पोस्टर रिलीज किया है और उस पर कार्तिक की आवाज ने जो तड़का लगाया है, उससे लग रहा है कि इस सुपरनैचुरल मूवी में दर्शकों को जबरदस्क कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।
कार्तिक आर्यन के चमकते सितारे को करण जौहर ने भी किया सलाम
अभिनेता कार्तिक आर्यन एक वक्त करण जौहर (Karan Johar) संग लड़ाई के चलते खबरों में थे। कार्तिक ने अचानक से दोस्ताना 2 छोड़ दी थी, जिसके बाद करण जौहर से उनकी लड़ाई हो गई थी। माना जा रहा था कि करण जौहर से दुश्मनी लेना कार्तिक आर्यन के लिए भारी पड़ेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कार्तिक आर्यन ने एक के बाद एक सफल फिल्में देकर करण जौहर को भी झुकने को मजबूर कर दिया है और अब करण जौहर का बैनर लगातार कार्तिक के साथ मूवीज बना रहा है।
