Anil or Bobby Who Will Play Villain Role in Naagzilla: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने एक क्रिएचर कॉमेडी 'नागजिला' के लिए बेहतरीन अभिनेता कार्तिक आर्यन संग हाथ मिलाया। निर्माताओं ने 'नागजिला' का एक शानदार पोस्टर कर फैन्स की बेताबी को ओर बढ़ा दिया है। इस समय मेकर्स 'नागजिला' की कास्टिंग में लगे हुए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'नागजिला' के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकारों से विलेन का किरदार निभाने के लिए बात हो रही है।
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक 'नागजिला' की टीम नेगेटिव लीड का रोल निभाने के लिए अनिल कपूर और बॉबी देओल से बात कर रही है। 'नागजिला' की स्क्रिप्ट के अनुसार इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए किसी सीनियर एक्टर की तलाश हैं। करण जौहर ने अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसी ए-लिस्टेड एक्टर्स के नाम को सजेस्ट किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में अनिल कपूर और बॉबी देओल में से किस एक्टर को कास्ट किया जाता है।
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' के लिए फीमेल लीड की भी तलाश जारी है। कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को डबल रोल में भी देखा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ देखा जाएगा। फिल्म इस साल के अंत में रिलीज की जा सकती है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास 'पति पत्नी और वो 2' भी है।
