Naadaniyaan: फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने के बाद अब खुशी कपूर दिन बा दिन आसमान छू रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नादानियां में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म से पोस्टर सामने आया है। जिसमें इब्राहिम अली खान की बाहों में खुशी कपूर नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद कुछ लोगों को सैफ अली खान और श्रीदेवी की याद आ रही है।
नादानियां करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही है। इस फिल्म से सैफ अली खान और उनकी एक्स पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली बॉलीवुड में बड़ी शुरुआत कर रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में करण जौहर ने इसका पोस्टर को शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण ने लिखा- "हर प्रेम कहानी में थोड़ी सी नादानी होती है। पेश है इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर। देखिए नादानियां, जल्द ही आ रही है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"
ये सितारे आएंगे नजर
इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर अर्जुन और पिया का रोल निभाने वाले हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि अर्जुन नोएडा का लड़का है और पिया साउथ दिल्ली की बोल्ड लड़की है। जब उनकी दुनिया आपस में टकराती है तो दोनों के बीच प्यार शुरू होता है। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज नजर आने वाले हैं। बता दें कि इब्राहिम सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। उनकी बहन सारा अली खान पहले से ही इंडस्ट्री में धूम मचा रही हैं। इब्राहिम की एक्टिंग की शुरुआत 2023 में धर्मा प्रोडक्शंस की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से हुई थी। अब एक्टर फिल्म नादानियां में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के बाद इब्राहिम अली खान फिल्म सरजमीन में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन कायोज ईरानी कर रहे हैंं। इस फिल्म में काजोल लीड रोल में नजर आएगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
