बॉलीवुड

पूजा भट्ट की वजह से डिप्रेशन में चला गया था ये बॉलीवुड एक्टर, कहा 'शूट पर गाली गलौच करती थीं...'

Muzammil Ibrahim Shocking Revelation Against Pooja Bhatt: बॉलीवुड एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि पूजा भट्ट ने उनके साथ खूब गाली गलौच की थी। महेश भट्ट की बेटी पूजा को लेकर मुजम्मिल इब्राहिम ने कई सन्न कर देंगे वाले खुलासे किए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Muzammil Ibrahim Shocking Revelation Against Pooja Bhatt

Muzammil Ibrahim Shocking Revelation Against Pooja Bhatt: बॉलीवुड दुनिया में कलाकारों से जुड़े कई खुलासे तो होते रहते हैं। हाल ही में एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने एक ऐसा चौंका देने वाला खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एक्टर सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट एपिसोड में पहुंचे जहां उन्होंने महेश भट्ट की बेटी पूजा के खिलाफ राज खोले। मुजम्मिल ने पूजा भट्ट संग फिल्म धोखा में काम किया था। सेट पर हुए बुरे बर्ताव से लेकर सब कुछ एक्टर ने सभी के आगे काले राज खोलकर रख दिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए मुजम्मिल इब्राहिम द्वारा किए गए खुलासे।

सिद्धार्थ कानन संग इंटरव्यू में मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim) कहते हैं 'पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का एक पारा है जो बहुत ही बुरा है। पूजा एक्टर्स से बतमीजी से बात करती थीं। एक समय था जब महेश भट्ट मुझे पसंद करते थे लेकिन पूजा ने मेरे खिलाफ उनके कान भरे। मैं तहत तक नहीं जाना चाहता लेकिन पूजा का गाली गलौच वाला नेचर है। फिल्म की शूटिंग मेरे लिए नरक के समान था। मैंने वहाँ बहुत कुछ झेला। उस समय मैं बहुत यंग था जिसके चलते डिप्रेशन में चला गया। मुझे डरावने सपने आते थे। रोज सुबह नमाज पढ़कर एक ही दुआ माँगता था कि मुझे उनसे दूर रखो। '

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article