Kartik-Varun in Mujhse Shaadi Karogi 2: साल 2004 में आई सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी!' में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और साजिद नाडियाडवाला ने इसका अपने बैनर तले निर्माण किया था। काफी लंबे समय से 'मुझसे शादी करोगी' के सीक्वल के बारे में चर्चा चल रही थी। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी 2' में सलमान खान और अक्षय कुमार को रिप्लेस करने का मन बना लिया है। इस फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार की जगह अब यंग एक्टर्स कार्तिक आर्यन और वरुण धवन की एंट्री होती नजर आ रही है।
न्यूज18 से जुड़े सूत्र के मुताबिकसाजिद नाडियाडवाला फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के सीक्वल को बनाने के लिए उत्सुक हैं लेकिन इसमें एक कंटेम्पररी ट्विस्ट होगा। कार्तिक आर्यन और वरुण धवन अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब निर्माता को लग रहा है कि इस मूवी के सीक्वल के लिए कार्तिक और वरुण बेस्ट जोड़ी साबित होगी। मेकर्स ने स्क्रिप्टिंग अभी शुरू की है। एक बार साजिद को जैसे ही स्क्रिप्ट पसंद आती है तो वो कास्टिंग का निर्णय खुद लेंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के लिए पूजा हेगड़े संग शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन को लेकर हाल ही में फिल्म 'नागजिला' की घोषणा की गई है। यह मूवी अगले साल 14 अगस्त के दिन रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के पास अनुराग बसु की फिल्म भी है, जिसमें श्रीलीला नजर आएंगी।
