बॉलीवुड

इतनी बड़ी हो गई है MS Dhoni की बेटी जीवा, मां साक्षी का हाथ थामकर ईद पार्टी में की शिरकत

Ziva Dhoni Spotted at EID Party: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के बहनोई आयुष शर्मा ने हाल में अपने यहां ईद की पार्टी रखी थी, जिसमें एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ पहुंची थीं। जीवा धोनी को एमएस धोनी के फैंस ने काफी समय से नहीं देखा है जिस कारण वो जीवा की पिक्स देखकर चौंक गए हैं।

Image

इतनी बड़ी हो गई है MS Dhoni की बेटी जीवा, मां साक्षी का हाथ थामकर ईद पार्टी में की शिरकत

Ziva Dhoni Spotted at EID Party: बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने बीते दिनों अपने यहां ईद की पार्टी रखी थी, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सेलेब्स नजर आए थे। आयुष शर्मा ने अपनी पत्नी अर्पिता शर्मा के साथ मिलकर इन सभी गेस्ट्स का स्वागत किया। जहां बॉलीवुड के सितारों ने मीडिया को जमकर पोज दिए, तो वहीं इस पार्टी की जान बनी एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी। जीवा धोनी को लोगों ने बहुत छोटे पर देखा था लेकिन अब वो काफी बड़ी हो गई हैं। जीवा धोनी अपनी मां साक्षी धोनी के साथ आयुष-अर्पिता की पार्टी में पहुंची थी।

मां साक्षी धोनी के साथ ईद पार्टी में शामिल हुई जीवा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी पीले रंग के सूट में ईद पार्टी में शामिल हुईं। साक्षी के साथ उनकी छोटी सी बेटी जीवा भी थी। साक्षी अपनी बेटी जीवा का हाथ थामकर पार्टी में पहुंची थीं। जीवा जैसे ही मीडिया के सामने आई, लोगों ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू कर दीं। जीवा नीले रंग के सूट में ईद मनाने के लिए पहुंची थीं।

इतनी बड़ी हो गई है MS Dhoni की बेटी जीवा, मां साक्षी का हाथ थामकर ईद पार्टी में की शिरकत

इतनी बड़ी हो गई है MS Dhoni की बेटी जीवा, मां साक्षी का हाथ थामकर ईद पार्टी में की शिरकत

जीवा धोनी की तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। धोनी के फैंस ने जीवा को काफी वक्त पहले देखा था। उस समय वो काफी छोटी हुई करती थीं। हालांकि अब वो काफी बड़ी हो गई हैं। जीवा की तस्वीरें इसीलिए इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं क्योंकि इन तस्वीरों में वो बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। फैंस लगातार जीवा की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उनके चेहरे पर आज भी मासूमियत बरकरार है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article