Javed Akhtar on
अमिताभ बच्चन थे पहली पसंद
अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया जावेद अख्तर के अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई है। मिड-डे (Mid-day) की सिट विद हिटलिस्ट सीरीज में जावेद अख्तर ने बताया कि 'सलीम-जावेद ने इस स्क्रिप्ट को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ध्यान में रखकर लिखा था। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रमोद चक्रवर्ती ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शुरू की थी, लेकिन वो मुहूर्त शॉट के लिए नहीं आ सके। उनकी जगह एक कैसेट पर उनकी आवाज प्ले की गई।' लेकिन बाद में बाद में, सलीम-जावेद अलग हो गए, और स्क्रिप्ट जावेद अख्तर के पास रही। जिसे बाद में बोनी कपूर ने इसे खरीदा और अनिल कपूर-श्रीदेवी (Sridevi) के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया। जावेद अख्तर की माने तो अगर सब सही होता तो फिल्म में अनिल कपूर की जगह अमिताभ बच्चन नजर आते।
कब रिलीज हुई थी फिल्म
अनिल कपूर और श्रीदेवी की लीड रोल वाली फिल्म मिस्टर इंडिया साल 1987 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिटफिल्मों की लिस्ट में शामिल रही।
