Mohit Suri on Working Again With Aditya-Shraddha: मोहित सूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। मोहित सूरी ने 'जहर', 'कलयुग' 'मर्डर 2', 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी कई बेहतरीन मूवी को डायरेक्ट किया है। इन सभी मूवीज को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मोहित सूरी से जब 'आशिकी 2' के लीड एक्टर्स आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ दोबारा काम करने के बारे में पूछा तो डायरेक्टर ने अलग ही रिएक्शन दिया। मोहित सूरी जवाब आपको भी हैरान कर देगा।
फिल्मीज्ञान से बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ दोबारा काम करने को लेकर मोहित सूरी ने कहा, 'मुझे लगता है यह बात आपको निर्माताओं से पूछनी चाहिए। वे मुझे काम नहीं देना चाहते।' मोहित ने आगे हंसते हुए कहा, 'मैं इन लीड एक्टर्स के साथ फिल्म बनाना चाहता हूं लेकिन मुझे एक सही स्क्रिप्ट देखनी पड़ेगी। 'आशिकी' का भारी बोझ मेरे कंधों पर है। इसे कम करने के लिए मुझे कुछ अच्छा देखना होगा, जो आसान नहीं है।'
बताते चलें मोहित सूरी ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी 2' को डायरेक्ट किया था। यह मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस मूवी के गाने आज भी लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर मोहित सूरी फिल्म 'सैयारा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने ही किया है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई देगी।
