बॉलीवुड

Mission Raniganj Box Office Collection: 6 दिनों में 20 करोड़ भी पार नहीं हुई मिशन रानीगंज की कमाई, निकल गई अक्षय कुमार की हवा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 12, 2023, 08:03 AM IST

Mission Raniganj Box Office Collection day 6 early trends: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म मिशन रानीगंज को रिलीज हुए अब 6 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। छठवें दिन भी मूवी की कमाई में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। अब मेकर्स को भारी नुकसान होने वाला है।

Image

Mission Raniganj Box Office Collection Day 6

Mission Raniganj Box Office Collection day 6 early trends: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म मिशन रानीगंज को रिलीज हुए अब 6 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच अभी तक फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है। यह अक्षय कुमार की बाकी फ्लॉप फिल्म से भी कम कमाई कर रही है, जिसके बाद मेकर्स को भारी नुकसान होने वाला है। फिल्म ने छठवें दिन भी कोई खास कलेक्शन नहीं किया है। देशभर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 2 करोड़ के पार भी नहीं पहुंचा है। इस बीच अक्षय कुमार का करियर गहरे संकट में नजर आ रहा है। आइए मूवी के छठवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े पर एक नजर डालते हैं।

मिशन रानीगंज के मेकर्स को लगेगा तगड़ा झटका

एक्टर अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ओएमजी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी, जिसके बाद लगा था कि अब अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी हो गई है। हालांकि उनकी अगली ही फिल्म मिशन रानीगंज बुरी तरह पिटती नजर आ रही है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के छटवे दिन 1.75 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई 17-18 करोड़ के बीच पहुंचने वाली है। दो किसी भी अक्षय कुमार की फिल्म के लिहाज से बेहद कम है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article