बॉलीवुड

Milap Zaveri ने Aditya Roy Kapoor के लिए फाइनल की लीडिंग लेडी, बॉलीवुड के मिलेगी नई जोड़ी

डायरेक्टर मिलाप जावेरी जल्द ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी नई फिल्म शुरू करेंगे, जिसकी लीडिंग लेडी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिलाप ने भाग्यश्री बोरसे को मूवी के लिए साइन किया है।

Image

Milap Zaveri ने Aditya Roy Kapoor के लिए फाइनल की लीडिंग लेडी, बॉलीवुड के मिलेगी नई जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को लेकर कुछ दिनों पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्होंने डायरेक्टर मिलाप जावेरी की नई मास एंटरटेनर साइन की है, जो जल्द ही शुरू होने वाली है। अगर ताजा गॉसिप की मानें तो आदित्य रॉय कपूर की इस मास एंटरटेनर के लिए हीरोइन भी मिल गई है, जिसके नाम पर मिलाप जावेरी ने पक्की मुहर लगा दी है। फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मिलाप की फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ अदाकारा भाग्यश्री बोरसे दिखाई देंगी। भाग्यश्री को दर्शकों ने साउथ की कई मूवीज में देखा है, जो अब बॉलीवुड में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SCOOP: Govinda-Sunita Ahuja की निजी लड़ाई कहीं फ्लॉप ना करा दे बेटे Yash Ahuja का करियर!!

मिलाप जावेरी की ये अनटाइटल्ड मूवी टी-सीरीज के बैनर तले बनेगी, जिसे भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। आदित्य-भाग्यश्री की ये इंटेंस म्यूजिकल ड्रामा एक दर्दभरी लव स्टोरी होने वाली है, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। मेकर्स इस कहानी के लिए आदित्य के साथ एक मैच्योर दिखने वाली नई हीरोइन देख रहे थे, जो तलाश भाग्यश्री पर जाकर खत्म हुई है। मिलाप जावेरी, आदित्य रॉय कपूर और भाग्यश्री बोरसे की ये फिल्म 2027 में शुरू होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan-Nayanthara की एक्शन एंटरटेनर को मिला टाइटल, टॉक्सिक-एनिमल के छूटेंगे पसीने

पिछले कुछ सालों में कई साउथ अदाकाराओं ने किया है Bollywood में काम

भाग्यश्री बोरसे अकेली साउथ अदाकारा नहीं हैं, जो हाल-फिलहाल में बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। बीते कुछ सालों में कई साउथ हीरोइन्स ने बॉलीवुड इंडस्ट्री ज्वाइन की है। नयनतारा उनमें अहम नाम हैं जो किंग खान की जवान में नजर आई थीं और जल्द ही वो सलमान खान की मॉन्स्टर में दिखेंगी।

क्या Aditya Roy Kapoor बन पाएंगे मास एंटरटेनर

आशिकी 2 के बाद आदित्य रॉय कपूर इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए थे, जो फिर कभी वैसी सफलता नहीं दोबरा पाए। उम्मीद की जा रही है कि मिलाप जावेरी की मास एंटरटेनर उन्हें फिर से वही स्टारडम लौटाएगी, जो उन्होंने आशिकी 2 के दौरान चखा था और उन्हें मास एंटरटेन बना देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article