बॉलीवुड

Mil Lena: 'लो हो गया कमबैक' नेहा कक्कड़ के नए गाने को देख झूम उठे फैंस, सिंगर ने ब्रेक के बाद की धांसू वापसी

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 4, 2026, 06:40 PM IST

Neha Kakkar New Song:सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के ब्रेक लेने के ऐलान के बीच नया गाना रिलीज हो गया है। नेहा कक्कड़ के नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस गाने के सामने आने के बाद सिंगर की वापसी को लेकर भी फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Image

Image Source: Mil Lena Song

Neha Kakkar New Song: बॉलीवुड की दुनिया की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। नेहा कक्कड़ की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में नेहा कक्कड़ की एक पोस्ट सामने आई थी। इस पोस्ट में नेहा कक्कड़ ने ब्रेक लेने की बात कही थी। नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए थे और सिंगर की वापसी की मांग कर रहे थे। अब इन सब के बीच नेहा कक्कड़ की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं नेहा कक्कड़ ने किस अंदाज में वापसी की है।

नेहा कक्कड़ का नया गाना हुआ रिलीज

सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि नेहा कक्कड़ का नया गाना है। नेहा कक्कड़ का नया गाना 'मिल लेना' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। नेहा कक्कड़ के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। नेहा कक्कड़ के इस गाने के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी वापसी का जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ ने कुछ समय पहले करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था। तो चलिए जानते हैं नेहा कक्कड़ की वापसी पर फैंस सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देंखें नेहा कक्कड़ का नया गाना

विवादों में रहा था पुराना गाना

नेहा कक्कड़ के नए गाने में धूम मचा दी है लेकिन कुछ समय पहले आए एक गाने को लेकर वो विवादों में आ गई थीं। नेहा कक्कड़ ने कैंडी शॉप गाने की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस गाने में नेहा कक्कड़ बोल्ड स्टेप्स किए थे, जिनकी वजह से लोग उनसे नाराज हो गए थे। नेहा कक्कड़ के नए गाने और वापसी पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article