बॉलीवुड

Bhagam Bhag 2: अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगी मीनााक्षी चौधरी, कहा- 'मजा आएगा...'

Bhagam Bhag 2 Update: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म में साउथ एक्ट्रेस मीनााक्षी चौधरी की एंट्री हो गई है। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है।

Image

pic credit- instagram

Bhagam Bhag 2 Update: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। भागम भाग 2 को लेकर निर्देशक राज शांडिल्य और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच कानूनी विवाद पैदा हो गया है। इसके चलते फिल्म की शूटिंग टलने की खबरें हैं। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि फिल्म में साउथ एक्ट्रेस मीनााक्षी चौधरी की एंट्री हो गई है। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

मीनााक्षी चौधरी ने कही ये बात

मीनााक्षी चौधरी अब हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं और उनकी पहली हिंदी फिल्म भागम भाग 2 है, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। वैरायटी इंडिया से बातचीत में मीनााक्षी ने पुष्टि की कि वे इस सीक्वल का हिस्सा हैं और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर में बिल्कुल सही समय पर आया है। हिंदी डेब्यू के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह ठीक उसी समय आया जब मैं ऐसी ही कुछ तलाश रही थी। मैं ऐसी स्क्रिप्ट्स ढूंढ रही थी जो फैमिली को पसंद आएं। पहली फिल्म भागम भाग मैंने छोटी उम्र में देखी थी और मुझे बहुत पसंद आई थी। इसलिए इसकी सीक्वल में हिस्सा बनना मेरे लिए परफेक्ट टाइमिंग जैसा लगता है।' मीनााक्षी ने आगे बताया कि पहले कई प्रोजेक्ट्स आए थे, लेकिन वे कहानी से कनेक्ट नहीं हो पाईं। उन्होंने कहा, 'ज्यादातर स्क्रिप्ट्स मुझे पसंद नहीं आईं। लेकिन जब यह प्रोजेक्ट आया तो लगा कि ये शुद्ध हंसी-मजाक वाली फिल्म है। इसकी कहानी और किरदार हर उम्र और हर भाषा के लोगों से कनेक्ट करेंगे। आप जिस भी भाषा में देखेंगे, मजा आएगा।'

गोविंदा हुए बाहर

पहले ये खबर सामने आई थी कि फिल्म भागम भाग 2 में गोविंदा भी दिखाई देंगे। हालांकि अब वो मूवी से आउट हो गए है। बता दें कि इस मूवी में अक्षय कुमार और मीनााक्षी चौधरी के अलावा परेश रावल, मनोज बाजपेयी और आयशा खान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज बाजपेयी की जगह गोविंदा ने ली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि मूवी को लोग कितना प्यार देते हैं। आप इस मूवी के लिए कितना एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article