Mastiii Teaser Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म मस्ती 4 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म में नए स्टार्स की एंट्री को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी। इन सब के बीच फिल्म मस्ती 4 के टीजर की रिलीज को एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मस्ती 4 के टीजर को लेकर क्या अपेडट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
'मस्ती 4' का टीजर को लेकर आया बड़ा अपडेट
एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म मस्ती 4 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह मस्ती 4 के टीजर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मस्ती 4 का एक मिनट 20 सेकंड का टीजर लॉक हो गया है और जल्द ही डिजिटल दुनिया में आएगा। टीजर में फिल्म की रिलीज डेट 21 नवंबर को दोबारा कंफर्म की जाएगी और साथ ही में लोग इसमें कॉमिक कैपर की झलक भी देखने को मिलेगी। इस बार फिल्म में कॉमेडी सिचुएशनल है और थ्रिल का तड़का देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट में साथ में बताया गया कि फिल्म मस्ती 4 की टीजर जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म मस्ती 4 में रितेश देशमुख के साथ आफताब शिवदासानी, जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza), एलनाज नोरोजी (Elnaaz Norouzi), रूही सिंह (Ruhii Singh) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म मस्ती 4 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
