बॉलीवुड

Mastiii 4 release date: मस्ती 4 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन से सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी फिल्म

Mastiii 4 release date: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म मस्ती 4 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि मस्ती 4 कब और कहां रिलीज होगी। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- Riteish Deshmukh instagram

Mastiii 4 release date: बॉलीवुड की मशहूर एडल्ट कॉमेडी सीरीज मस्ती अपने चौथे भाग के साथ वापसी कर रही है। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म मस्ती 4 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने बता दिया है कि एक्टर रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म मस्ती 4 कब बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

इस दिन रिलीज होगी मस्ती 4

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए मस्ती 4 का नया पोस्ट शेयर किया है। साथ में उन्होंने बताया है कि ये मूवी 21 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। उन्होंने लिखा, 'मस्ती अब और मजेदार हो गई भारत की सबसे शरारती फिल्म जल्द आ रही है, ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। कुछ दिनों में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होगा, जिसे देखने के लिए लोग बेताब हैं। रितेश देशमुख द्वारा शेयर किया गया मस्ती 4 का ये पोस्टर इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। वेवबैंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'मस्ती 4' को मिलाप मिलन जावेरी ने लिखा और निर्देशित किया है।

मस्ती को लोगों ने दिया था प्यार

बताते चलें कि मस्ती सीरीज साल 2004 में रिलीज होने के बाद से ही फैंस की पसंदीदा रही है। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी पहली मस्ती फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी ने तीन शादीशुदा दोस्तों का किरदार निभाया, जो अपनी बोरिंग लाइफ में मजा लाने की कोशिश में मुसीबतों में फंस जाते हैं। फिल्म अपने बिंदास ह्यूमर और नई तरह की कहानी के लिए जानी गई, इसके सीक्वल, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती ने ह्यूमर को और बोल्ड कर दिया, जिसमें डबल मीनिंग डायलॉग्स का खुलकर इस्तेमाल हुआ। हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि मस्ती 4 को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article