बॉलीवुड

'Mardaani 3' के लिए Rani Mukerji ने कसी कमर, 2025 के इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

Rani Mukerji's Mardaani 3: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की एक्शन-थ्रिलर 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) को लेकर खबरें आ रही है कि मेकर्स इसी साल जून में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म में रानी मुखर्जी को एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में देखने के लिए बेताब हैं।

Image

Rani Mukerji's Mardaani 3

Rani Mukerji's Mardaani 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के कमबैक का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक रानी मुखर्जी ने कई यादगार किरदार निभाए हैं। इन किरदारों में से एक रानी मुखर्जी द्वारा निभाया गया एसपी शिवानी शिवाजी रॉय का रोल भी लोगों को खूब पसंद आया था। रानी मुखर्जी 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) में एसपी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। 'मर्दानी 3' को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक रानी मुखर्जी ने फिल्म की शूटिंग करने के लिए कमर कस ली है। मेकर्स इसी साल शूटिंग शुरू करेंगे।

इस महीने से शुरू होगी 'मर्दानी 3' की शूटिंग

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार रानी मुखर्जी इसी साल जून से 'मर्दानी 3' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस समय फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फाइनल स्क्रीनप्ले पर काम किया जा रहा है। मेकर्स इन दिनों 'मर्दानी 3' के लिए बाकी एक्टर्स के लुक टेस्ट पर भी काम कर रहे हैं। एक बार सारी चीजें फाइनल होने के बाद मेकर्स जून में 'मर्दानी 3' के शूट को शुरू कर देंगे। दिलचस्प बात यह है कि 'मर्दानी 3' के विलेन की कास्टिंग को लेकर भी लुक टेस्ट किया जा रहा है।

'मर्दानी 3' का निर्देशन अभिराज मीनावाला करने वाले हैं। यह अभिराज की बतौर डायरेक्टर पहली मूवी है, जिसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जाएगा। 'मर्दानी 3' को डायरेक्ट करने से पहले अभिराज मीनावाला 'बैंड बाजा बारात', 'गुंडे', 'सुल्तान', 'जब तक है जान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अभिराज इन दिनों ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के एसोसिएट डायरेक्टर भी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article